رَّبِّ اَعُوۡذُ بِکَ مِنۡ ھَمَزٰتِ الشَّیٰطِیۡنِ ۙ واَعُوۡذُ بِکَ رَبِّ اَنۡ یَّحۡضُرُوۡن ؕ۔
بِسۡمِ اللّٰهِ الرَّحۡمٰنِ الرَّحِيۡمِۙ۔
ईमान (आस्था)।
ईमान (आस्था) दिल का वह पाक और सच्चा यकीन है, जिसमें एक अल्लाह और उनकी निशानियों के प्रति पूरी श्रद्धा के साथ-साथ उनके फ़रिश्तों, उनकी उतारी गई किताबों, उनके नबियों और पैग़म्बरों, और क़यामत के दिन (इंसाफ़ के दिन) पर पक्का विश्वास शामिल होता है। यह केवल जानकारी नहीं; बल्कि यह उसकी आत्मा के लिए सुकून और दिल के लिए शांति है।
"इस्लाम के रास्ते पर पहला कदम 'ईमान' ईमान (आस्था) है; और यही वह तत्व है जो सच्चे संकल्प के वादे में निहित आंतरिक दृढ़ता को दर्शाता है।"
• यह वह कुंजी है जो बाहरी दिखावे या कथन को आंतरिक दृढ़ विश्वास में बदल देती है।
सर्वशक्तिमान अल्लाह हमें सिखाते हैं कि नेकी का संबंध अपना मुँह पूरब या पश्चिम की ओर करने से नहीं, बल्कि इंसान के ईमान की प्रकृति से है। चाहे इबादत के लिए *किबला* मस्जिद-ए-अक्सा हो या मस्जिद-ए-हराम—ये सब तो बस बाहरी तौर-तरीके हैं; असल नेकी तो उस व्यक्ति की है जो सच्चे दिल से अल्लाह, आख़िरी दिन, फ़रिश्तों, आसमानी किताबों और सभी पैग़म्बरों पर ईमान रखता है।
لَيۡسَ الۡبِرَّ اَنۡ تُوَلُّوۡا وُجُوۡهَكُمۡ قِبَلَ الۡمَشۡرِقِ وَ الۡمَغۡرِبِ وَلٰـكِنَّ الۡبِرَّ مَنۡ اٰمَنَ بِاللّٰهِ وَالۡيَوۡمِ الۡاٰخِرِ وَالۡمَلٰٓٮِٕکَةِ وَالۡكِتٰبِ وَالنَّبِيّٖنَۚ ﴿۱۷۷﴾
Q-02:177नेकी यह नहीं है कि तुम अपना मुँह पूरब या पश्चिम की ओर कर लो; बल्कि नेकी तो उसकी है जो अल्लाह, आख़िरी दिन, फ़रिश्तों, पवित्र किताबों और पैग़म्बरों पर ईमान रखता है।
ज़बानी दावा और सच्चा ईमान।
सिर्फ़ ज़ुबानी दावा करना सच्चे ईमान की जगह नहीं ले सकता। इस्लाम अपनाने वाला हर व्यक्ति सिर्फ़ अपने दावे की वजह से सच्चा ईमान वाला नहीं बन जाता। मिसाल के तौर पर, कोई व्यक्ति सिर्फ़ दुनियावी फ़ायदे के लिए इस्लाम अपना सकता है, या मुस्लिम परिवार में पैदा होने के बावजूद—उसमें अल्लाह और उसकी आयात, क़यामत के दिन, फ़रिश्तों, आसमानी किताबों और पैग़म्बरों पर सच्चा यक़ीन और ईमान का न होना; खुदा ऐसे लोगों को सच्चे ईमान वालों में नहीं गिनता, भले ही उन्हें समाज और ज़मीन में मुस्लिम कहा जाए।
कुरान के अनुसार, आस्था केवल कोई धार्मिक पहचान, ज़बानी इक़रार या विरासत में मिली आध्यात्मिकता नहीं है; बल्कि, हर व्यक्ति के लिए यह ज़रूरी है कि वह शुरू से ही आस्था और उसके परिपक्व होने की दिशा में प्रयास करे। यही कारण है कि फ़ैसले के दिन, न तो पिता को उसके बेटे के कामों के लिए ज़िम्मेदार ठहराया जाएगा और न ही बेटे को उसके पिता के कामों के लिए।
ईमान का अर्थ है बिना किसी हिचकिचाहट के सत्य को स्वीकारना और अल्लाह व उसके आदेशों का पालन करना; यह मन की एक ऐसी स्थिति है जो इंसान के विचारों, चरित्र, नैतिकता और कामों में दिखाई देती है। यह वह रोशनी है जो बंदे के हर काम को रोशन करती है।
قَالَتِ الۡاَعۡرَابُ اٰمَنَّا ؕ قُلْ لَّمۡ تُؤۡمِنُوۡا وَلٰـكِنۡ قُوۡلُوۡۤا اَسۡلَمۡنَا وَلَمَّا يَدۡخُلِ الۡاِيۡمَانُ فِىۡ قُلُوۡبِكُمۡ ۚ وَاِنۡ تُطِيۡعُوا اللّٰهَ وَرَسُوۡلَهٗ لَا يَلِتۡكُمۡ مِّنۡ اَعۡمَالِكُمۡ شَيۡـًٔــا ؕ اِنَّ اللّٰهَ غَفُوۡرٌ رَّحِيۡمٌ ﴿۱۴﴾
Q-49:14ग्रामीण कहते हैं, "हम ईमान ले आए हैं।" कहो, "तुम अभी ईमान नहीं लाए हो; बल्कि कहो, 'हमने [इस्लाम के आगे] सिर झुका दिया है,' क्योंकि ईमान अभी तुम्हारे दिलों में दाखिल नहीं हुआ है। और अगर तुम अल्लाह और उसके रसूल की बात मानोगे, तो वह तुम्हारे कामों का बदला ज़रा भी कम नहीं करेगा। बेशक, अल्लाह बहुत माफ़ करने वाला और बहुत मेहरबान है।"
ऊपरोक्त आयत का दूसरा हिस्सा ईमान की खुशखबरी देता है। यानी, जो लोग ऊपरी तौर पर तो इस्लाम में शामिल हो गए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सच्चे ईमान की नेमत नहीं मिली है। अगर वे सच्चाई का रास्ता अपनाते हैं और अल्लाह व उसके हुक्मों का पालन करते हैं। तो उनके लिए माफ़ी के दरवाज़े खुले हैं। सच तो यह है कि अल्लाह बहुत माफ़ करने वाला और बहुत मेहरबान है।
यहाँ एक अहम सत्य सामने आता है: "किसी व्यक्ति को सामाजिक पृष्ठभूमि या दिखावे के आधार पर मुसलमान कहा तो जा सकता है। लेकिन “ईमान” दिल की वह अवस्था है जो सिर्फ़ अल्लाह की कृपा से उस समय प्राप्त होती है। जब इंसान उसकी तरफ कोशिश करता है।" “ईमान” (आस्था) वह तत्व है जो व्यक्ति को सच्चा आस्तिक बनाती है।
बाहरी इस्लाम, भीतरी ईमान।
ईमान (आस्था), इस्लाम (समर्पण) और मुस्लिम कोई अलग-अलग अवस्थाएं नहीं हैं; बल्कि ये एक ही सत्य के अलग-अलग परंतु समरूप हैं। जब कोई व्यक्ति अल्लाह और उसकी निशानियों (आयात) पर ईमान (आस्था) रखता है, तो वह उसी पल इस्लाम में प्रवेश कर जाता है, और जो इस्लाम में प्रवेश कर गया, वह मुस्लिम है। ये तीनों एक ही ज़ंजीर की कड़ियाँ हैं, जो आपस में जुड़ी हुई हैं।
“सामाजिक नज़रिए से देखें तो "इस्लाम" बाहरी स्थिति या दिखावे को दर्शाता है, जबकि "ईमान" (आस्था) दिल की भीतरी अवस्था है। ईमान वह बुनियादी तत्व है जो "दिल की सच्ची ईमानदारी और दृढ़ता" को समाहित करता है; यही वह मुख्य कारक है जो ईमान की ज़बानी घोषणा को वास्तविक अर्थ और महत्व प्रदान करता है। निस्संदेह, जो व्यक्ति सच्चे ईमान के साथ इस्लाम को अपनाता है, वही सच्चा मुसलमान है”।
ईमान के स्तर।
अल्लाह तआला ने अपने नेक बंदों को उनके कर्मों के आधार पर अलग-अलग दर्जे (स्तर) दिए हैं। ये दर्जे दुनियावी शान-ओ-शौकत, खानदान या दौलत से नहीं, बल्कि सिर्फ़ नेक काम (सत्कर्म) और सच्ची नीयत की कसौटी पर तय होते हैं।
इस नश्वर दुनिया में कोई राजा हो सकता है तो कोई कंगाल, फिर भी अल्लाह की नज़र में सब बराबर हैं। उसके सामने न तो तख्त-ओ-ताज और न ही दौलत-शोहरत की कोई अहमियत है; अल्लाह सिर्फ़ दिलों की हालत और सत्कर्म को देखता है।
अल्लाह तआला उन लोगों को इनाम देने का वादा करता है जो सच्चे दिल से उस पर, उसके रसूल (ﷺ) पर और उसकी निशानियों (आयात) पर ईमान (आस्था) रखते हैं; और जो इस ईमान की रोशनी में उसके हुक्मों के मुताबिक नेक काम करते हैं। यही ईमान अल्लाह का कुर्ब (नज़दीकी) पाने की बुनियाद है।
पवित्र क़ुरान में, अल्लाह तआला ऐसे लोगों की रहनुमाई करता है और उन्हें 'मोमिन' (ईमान वाले) का दर्जा देकर सम्मानित करता है; और प्रत्येक मोमिन 'जन्नत ए अदन' (स्वर्ग) का वारिस है।
ईमान वालों के मध्य एक मुख्य और सर्वोच्च दर्जा भी है: *तक़वा* का दर्जा (यानी अल्लाह का डर और उसे हर पल याद रखना)। अल्लाह तआला उन्हें ऊँचा मकाम देता है जो *तक़वा* अपनाते हैं। वास्तव में, ये नेक लोग अपनी इबादत की भावना, न्याय और निष्पक्षता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और समाज में अपने बेहतरीन आचरण के ज़रिए अल्लाह की नज़र में खास दर्जा पाते हैं।
जब कोई मोमिन बंदा सच्चे ईमान के साथ व्यक्तिगत इबादत (जैसे नमाज़, तसबीह और ईश्वर की महिमा का गुणगान) तथा सामाजिक इबादत (जैसे ज़कात और दान-पुण्य) द्वारा आंतरिक शांति की तलाश करता है। तो सर्वशक्तिमान अल्लाह उसे और अधिक मार्गदर्शन (हिदायत) प्रदान करते हैं; इस प्रकार, उच्च आध्यात्मिक स्तरों को प्राप्त करके, वह *जन्नत-उल-फिरदौस* और *जन्नत-उल-नईम* का हकदार बन जाता है।
اُنْظُرۡ كَيۡفَ فَضَّلۡنَا بَعۡضَهُمۡ عَلٰى بَعۡضٍ ؕ وَلَـلۡاٰخِرَةُ اَكۡبَرُ دَرَجٰتٍ وَّاَكۡبَرُ تَفۡضِيۡلًا ﴿۲۱﴾
Q-17:21देखो! हमने उनमें से कुछ को कुछ पर प्राथमिकता दी है; और परलोक में, उनके कर्मों के फल के अनुसार बड़े-2 दर्जात हैं। और बड़े सम्मान भी।
وَلِكُلٍّ دَرَجٰتٌ مِّمَّا عَمِلُوۡا ؕ وَمَا رَبُّكَ بِغَافِلٍ عَمَّا يَعۡمَلُوۡنَ ﴿۱۳۲﴾
Q-06:132और हर किसी के लिए उनके कर्मों के अनुसार [इनाम और सज़ा के] दर्जे हैं; और आपका रब उनके कर्मों से बेख़बर नहीं है।
وَعَدَ اللّٰهُ الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا وَعَمِلُوا الصّٰلِحٰتِۙ لَهُمۡ مَّغۡفِرَةٌ وَّاَجۡرٌ عَظِيۡمٌ ﴿۹﴾
Q-05:09अल्लाह ने उन लोगों से वादा किया है जो ईमान लाते हैं और नेक काम करते हैं: उनके लिए माफ़ी और बड़ा इनाम है।
وَمَنۡ يَّعۡمَلۡ مِنَ الصّٰلِحٰتِ مِنۡ ذَكَرٍ اَوۡ اُنۡثٰى وَهُوَ مُؤۡمِنٌ فَاُولٰٓٮِٕكَ يَدۡخُلُوۡنَ الۡجَـنَّةَ وَلَا يُظۡلَمُوۡنَ نَقِيۡرًا ﴿۱۲۴﴾
Q-04:124और जो कोई भी—चाहे पुरुष हो या स्त्री! सत्कर्म करेगा, और साहिब ए ईमान भी होगा। निसन्देह वह जन्नत में जाएगा और उसके साथ ज़रा भी अन्याय नहीं किया जाएगा।
اِنَّ اَكۡرَمَكُمۡ عِنۡدَ اللّٰهِ اَ تۡقٰٮكُمۡ ؕ اِنَّ اللّٰهَ عَلِيۡمٌ خَبِيۡرٌ ﴿۱۳﴾
Q-49:13वास्तव में, अल्लाह की नज़र में तुममें सबसे ज़्यादा सम्मानित वोह है जो तक़वा (परहेजगारी) स्वीकार करता है। बेशक, अल्लाह सब कुछ जानने वाला है।
اِنَّ اللّٰهَ يُحِبُّ الۡمُتَّقِيۡنَ ﴿۷﴾
Q-09:07निस्संदेह, अल्लाह (ईश्वर) परहेज़गारों (मुत्तक़ीन) से प्रेम करता है।
यह अच्छी तरह समझ लें कि "मुस्लिम" कोई साधारण शब्द नहीं है; बल्कि इसमें अनगिनत छिपे हुए आध्यात्मिक पड़ाव और दर्जे शामिल हैं, जो इंसान की अल्लाह तआला से निकटता की कहानी बताते हैं। अल्लाह तआला ने पवित्र क़ुरान में इनमें से पाँच खास पड़ावों का बार-बार ज़िक्र किया है। हालाँकि, इंसान के कर्मों के आधार पर इन पाँच पड़ावों के भीतर और कितने दर्जे हो सकते हैं, यह केवल अल्लाह ही बेहतर जानता है।
प्रथम: मुस्लिम।
जो व्यक्ति केवल आस्था होने का दावा करता है, वह भी मुसलमान है। लेकिन उसके दिल में अभी तक ईमान की सच्ची गर्माहट नहीं बसी होती। हालाँकि, अगर यह इक़रार सच्चा हो, तो वह व्यक्ति खुदा की उन आयतों के अनुसार कर्म भी करेगा, जिन पर वह ईमान लाया है। इस तरह, ईमान के साथ अमल ही वह वाहिद (एकमात्र) श्रोत है जिसके ज़रिए अल्लाह हिदायत (मार्गदर्शन) देता है।
قَالَتِ الۡاَعۡرَابُ اٰمَنَّا ؕ قُلْ لَّمۡ تُؤۡمِنُوۡا وَلٰـكِنۡ قُوۡلُوۡۤا اَسۡلَمۡنَا وَلَمَّا يَدۡخُلِ الۡاِيۡمَانُ فِىۡ قُلُوۡبِكُمۡ ۚ وَاِنۡ تُطِيۡعُوا اللّٰهَ وَرَسُوۡلَهٗ لَا يَلِتۡكُمۡ مِّنۡ اَعۡمَالِكُمۡ شَيۡـًٔــا ؕ اِنَّ اللّٰهَ غَفُوۡرٌ رَّحِيۡمٌ ﴿۱۴﴾
Q-49:14ग्रामीण कहते हैं, "हम ईमान ले आए हैं।" कहो, "तुम अभी ईमान नहीं लाए हो; बल्कि कहो, 'हमने [इस्लाम के आगे] सिर झुका दिया है,' क्योंकि ईमान अभी तुम्हारे दिलों में दाखिल नहीं हुआ है। और अगर तुम अल्लाह और उसके रसूल की बात मानोगे, तो वह तुम्हारे कामों का बदला ज़रा भी कम नहीं करेगा। बेशक, अल्लाह बहुत माफ़ करने वाला और बहुत मेहरबान है।
اِنَّ الَّذِيۡنَ اٰمَنُوۡا وَ عَمِلُوا الصّٰلِحٰتِ يَهۡدِيۡهِمۡ رَبُّهُمۡ بِاِيۡمَانِهِمۡۚ ﴿۹﴾
Q-10:09निस्संदेह, जो लोग ईमान लाए और नेक काम किए, उनका रब उनके ईमान की वजह से उनको मार्गदर्शन (रहनुमाई) फरमाता है।
द्वितय: मोमिन।
ये वोह मुस्लिम हैं! जो मार्गदर्शन (हिदायत) प्राप्त है, और जो जन्नत-उल-अदन (स्वर्ग) के वारिस हैं। अल्लाह की इबादत करने और उनके हुक्मों को मानने की वजह से, अल्लाह इन ईमान वाले बंदों को *तक़वा* (अल्लाह का डर और उसकी याद) के मक़ाम तक पहुँचने के लिए और अधिक हिदायत देता है। क़यामत के दिन अल्लाह की रज़ा (संसर्ग) पाने के लिए, प्रत्येक मुसलमान के लिए कम से कम *मोमिन* (सच्चा ईमान वाला) का दर्जा हासिल करना आवश्यक है।
وَيَزِيۡدُ اللّٰهُ الَّذِيۡنَ اهۡتَدَوۡا هُدًىؕ ﴿۷۶﴾
Q-19:76और जो लोग मार्गदर्शन का अनुसरण करते हैं, अल्लाह उनके मार्गदर्शन में और वृद्धि करता है।
तृतीय: मुत्तक़ी।
ये वे मुसलमान हैं जिन्होंने ईश्वरीय मार्गदर्शन के साथ-साथ परहेज़गारी (*तक़वा*) के ऊँचे दर्जे हासिल किए हैं। अल्लाह तआला इन मुत्तक़ीन लोगों को *जन्नत-उल-फ़िरदौस* (जन्नत-उल-अदन के सबसे ऊँचे मक़ाम) की खुशखबरी देता है और अपने इन सच्चे बंदों को *इमाम-उल-मुत्तक़ीन* (नेक लोगों के ईमाम) के मक़ाम के लिए मार्गदर्शन करता है।
وَالَّذِيۡنَ اهۡتَدَوۡا زَادَهُمۡ هُدًى وَّاٰتٰٮهُمۡ تَقۡوٰٮهُمۡ ﴿۱۷﴾
Q-47:17और जिन्हें मार्गदर्शन मिल गया है, वह उनके मार्गदर्शन में और वृद्धि करता है और उन्हें उनका तक़वा (धर्मपरायणता) प्रदान करता है।
चतुर्थ: इमाम-उल-मुत्तक़ीन।
पवित्र क़ुरान में, अल्लाह तआला ने *मुत्तक़ीन* (परहेज़गार लोगों) को *जन्नत-उन-नईम* की खुशखबरी भी दी है। निस्संदेह, ये *इमाम-उल-मुत्तक़ीन* (परहेज़गारों के सरदार) हैं, जो परहेज़गारी, सब्र और इंसाफ़ के ज़रिए अल्लाह के नज़दीक और अपने बेहतरीन चरित्र के ज़रिए समाज में दूसरों से आगे रहते हैं।
अल्लाह तआला अपने इन सबसे आगे रहने वाले और अगुवा बंदों को "जन्नत-उन-नईम" में दाख़िल करेगा। क्योंकि "जन्नत-उन-नईम" (नेअमतों की जन्नत) अल्लाह के चुने हुए और विशेष इमाम बंदों [पैगंबर, नबी, सिद्दीक़ीन, शहीद और सालेहीन], के लिए आरक्षित है।
اِنَّ لِلۡمُتَّقِيۡنَ عِنۡدَ رَبِّهِمۡ جَنّٰتِ النَّعِيۡمِ ﴿۳۴﴾
Q-68:34निस्संदेह, मुत्तक़ीन लोगों के लिए उनके रब के पास जन्नत-उन-नईम है।
وَمَنۡ يُّطِعِ اللّٰهَ وَالرَّسُوۡلَ فَاُولٰٓٮِٕكَ مَعَ الَّذِيۡنَ اَنۡعَمَ اللّٰهُ عَلَيۡهِمۡ مِّنَ النَّبِيّٖنَ وَالصِّدِّيۡقِيۡنَ وَالشُّهَدَآءِ وَالصّٰلِحِيۡنَ ۚ وَحَسُنَ اُولٰٓٮِٕكَ رَفِيۡقًا ؕ ﴿۶۹﴾
Q-04:69और जो कोई अल्लाह और उसके रसूल की बात मानता है। वोह उन लोगों के साथ होंगे जिन पर अल्लाह ने अपनी कृपा की है: पैगंबर, सच्चे लोग, शहीद और नेक लोग। और वे कितने बेहतरीन साथी हैं!
पंचम: मुक़र्रब।
ये अल्लाह के चुने हुए वोह बंदे हैं जिन्हें उसने अपनी ओर से ज्ञान दिया है; ये वे नबी और रसूल हैं जो अल्लाह के हुक्म से अच्छी ख़बरें और चेतावनियाँ पहुँचाते हैं। परलोक में भी, अल्लाह के ये बंदे, जो उसके लिए बहुत विशेष हैं; उसके सानिध्य वाले स्वर्ग के वारिस होंगे: यानी *जन्नत-उन-नईम* (जिसे *जन्नत-उल-मावा* भी कहा जाता है)।
وَالسّٰبِقُوۡنَ السّٰبِقُوۡنَۚ ۙ ﴿۱۰﴾ اُولٰٓٮِٕكَ الۡمُقَرَّبُوۡنَۚ ﴿۱۱﴾ فِىۡ جَنّٰتِ النَّعِيۡمِ ﴿۱۲﴾
Q-56:10-12और सबसे आगे रहने वाले, वे सचमुच सबसे आगे रहने वाले हैं। (10) ये वे लोग हैं जो अल्लाह के लिए विशेष है। (11) वे जन्नत-उन-नईम में होंगे। (12)
اِذۡ قَالَتِ الۡمَلٰٓٮِٕكَةُ يٰمَرۡيَمُ اِنَّ اللّٰهَ يُبَشِّرُكِ بِكَلِمَةٍ مِّنۡهُ اسۡمُهُ الۡمَسِيۡحُ عِيۡسَى ابۡنُ مَرۡيَمَ وَجِيۡهًا فِى الدُّنۡيَا وَالۡاٰخِرَةِ وَمِنَ الۡمُقَرَّبِيۡنَۙ ﴿۴۵﴾
Q-03:45जब फ़रिश्तों ने कहा: "ऐ मरियम! अल्लाह तुम्हें अपनी ओर से एक 'शब्द' की खुशखबरी देता है, जिसका नाम मसीह ईसा, मरियम का बेटा होगा। उसे इस दुनिया और परलोक में सम्मान मिलेगा “और वह (अल्लाह के) मुक़र्रब बंदों में से होगा”।
**********